Vsk Jodhpur

विश्व मंगल गोऊ ग्राम यात्रा – जैसलमेर की खबरे

जैसलमेर। जिले में शुरू की गई विश्व मंगल गो-ग्राम यात्रा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। इस संबध मे जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जोधपुर विभाग प्रचारक हुल्लासचंद ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। भारत की वास्तविक प्रगति का मार्ग ग्राम समृद्धि से होकर ही गुजरता है।
उन्होंने कहा कि गाय हमारी समृद्धि और संस्कृति की प्रतीक है। ग्राम की समृद्धि के लिए गायों के संरक्षण और उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए विश्व मंगल गो-ग्राम यात्रा जैसलमेर तहसील में दो चरणों में 13 से 17 नवम्बर के बीच आयोजित की जाएगी। जिसमें गायों की सुरक्षा एवं गांवों की समृद्धि के लिए छह सूत्री मांग पत्र पर हस्ताक्षर करवाकर राष्ट्रपति को प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जैसलमेर तहसील क्षेत्र में 13 नवम्बर को यात्रा का प्रथम दल मूलसागर से प्रारम्भ होकर काहला, जाजिया, डेढा, खाभिया, खाभा, कुम्भारकोठा, सिपला, बरना से होता हुआ खुहडी पहुंचेगा और वहीं रात्रि विश्राम करेगा। उसी दिन द्वितीय दल मूलसागर, बडाबाग, किशनघाट, धउवा, विजयनगर, सत्ता, पिथला, जानरा, आसलोई, सोढा, मदा तथा कोटडी जाएगी। पोकरण (नि.प्र.)। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा सोमवार को क्षेत्र के रामपुरा, चौक, सनावडा, मदासर, माधोपुरा गांवों में पहुंची। जहां ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। पतंजली योग आश्रम फलोदी के संत सत्यानंद महाराज ने गांवों में आयोजित सभाओं को संबोघित करते हुए मानव जीवन की रक्षा के लिए गोधन को बचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकारों द्वारा धन कमाने के लालच में गोमाता का कत्लेआम करवाया जा रहा है तथा देशभर में चल रहे हजारों की संख्या में बूचड खानों में प्रतिदिन लाखों गायों का वध हो रहा है। जिससे सरकार को बूचड खाना संचालकों से टैक्स के रूप में आमदनी होती है। उन्होंने कहा कि जब तक गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित नहीं किया जाता, तब तक ये बूचड खाने बंद नहीं होंगे तथा एक दिन ऎसा आएगा जब देश में गाय हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। उन्होंने जीवन में गाय के महत्व को बताते हुए उसे बचाने के लिए आमजन को आगे आने का आह्वान किया।
सांकडा। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के सोमवार को यहां पहुंचने पर सनावडा चौराहे पर महिलाओं व बालिकाओं ने ढोल नगाडों व कलश यात्रा के साथ उसका स्वागत किया। ग्रामीणों ने रथ में सजाई गई गाय व बछडे की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की व गोरक्षा को लेकर संकल्प लिया। यात्रा के तहसील संयोजक खेताराम लीलड ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यात्रा के रूट प्रभारी चंदनसिंह ने ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज इन गांवों में पहुंचेगी गो ग्राम यात्रा : यात्रा के रूट प्रभारी चंदनसिंह ने बताया कि मंगलवार को यह यात्रा लूणा, बेतीना, खेÝाना, भैंसडा, राजगढ, ओला, बोनाडा व रामपुरिया गांव पहुंचेगी।
नाचना। नाचना तहसील क्षेत्र मे सोमवार को विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा समिति की ओर से अभियान का शुभारम्भ किया गया। यात्रा के तहसील संयोजक अर्जुनराम सैन ने बताया कि क्षेत्र के खारा, टावरीवाला, भारेवाला, जालूवाला, करनेवाला में इस यात्रा के लिए समितियों का गठन कर उन्हें हस्ताक्षर पत्रक सौंपे गए। समिति सदस्यों द्वारा पत्रकों में करवाए जाकर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे। हस्ताक्षरयुक्त पत्रकों द्वारा गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने, गो वंश के संरक्षण एवं ग्राम विकास योजना को साकार स्वरूप प्रदान करने की मांग की जाएगी
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top