Vsk Jodhpur

गाय का सरंक्षण आवश्यक – उल्लास चंद्र

Gou+Gram+Rath

Jodhpur+Upyatra

जोधपुर.२९ नवम्बर २००९। विश्व मंगल गौ ग्राम उपयात्रा जोधपुर महानगर में कल जुना खेडापति बालाजी से शुरू हुई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरण के उद्देश्य से नंदनवन नगर समिति की ओर से जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर से सुबह नौ बजे यात्रा शुरू हुई। संत डॉ. शिव स्वरूपानंद गिरि, जितेन्द्र गिरि व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्णचंद्र भार्गव ने गो—पूजन कर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा का नेतृत्व नंदनवन नगर समिति के संयोजक ओमप्रकाश पुरोहित ने किया। यात्रा पाल लिंक रोड, प्रथम पुलिया चौहाबो, सेक्टर दस, दशहरा मैदान होते हुए सेक्टर 12 में आकर विसर्जित हुई।
जगह—जगह हुआ स्वागत
गौ ग्राम यात्रा के महानगर प्रचार प्रमुख कैलाशचंद्र ने बताया कि यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। महिलाओं व पुरुषों ने जगह—जगह पूजा अर्चना की व संतों के सान्निध्य में गौ संरक्षण का संकल्प लिया। यात्रा का पहला पड़ाव राधाकृष्ण मंदिर पाल लिंक रोड पर हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक उल्लास चंद्र जी ने गोऊ माता के महत्तव को बतलाते हुए गाय के सरंक्षण का आव्हान किया। अपने उधबोधन में उन्होंने कहा की प्रकृति से कत्तई खिलवाड़ न करे गौशाला के उत्पाद का अहिक से अधिक उपयोग करे तथा प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग बंद करे और प्लास्टिक की थैलियों को खुले में बाहर न फेंके। क्योकि प्लास्टिक की थैलियों में रखी खाध्य सामग्री खाने के चक्कर में गाय थैली भी खा लेती हे जिससे उसकी असमय ही मृत्यु हो जाती हैं।
यहां पर डॉ. शिवस्वरूपानंद गिरि सदरूपानंद गिरि ने गाय का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दूध के साथ साथ गोबर व गोमूत्र भी बेहद उपयोगी होते हैं। पाल लिंक रोड से यात्रा राजीव गांधी कॉलोनी पहुंचने पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर व गीत गाते हुए यात्रा का बधावणा किया। इसके साथ ही गाय माता की प्रतिमा को चूंदड़ियां ओढ़ाकर उसकी पूजा अर्चना की गई।
कामधेनु का अवतार है गाय
सेक्टर 10, नंदकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित धर्मसभा में आरएसएस के विभाग प्रचारक हुल्लासचंद्र ने कहा कि कलियुग में विश्व का संतुलन करने के लिए भगवान ने कामधेनु के रूप में गाय को पृथ्वी पर भेजा था। समिति के प्रांत कोष प्रमुख ललित शर्मा ने दशहरा मैदान में बोलते हुए गाय का महत्व बताया। सभा के शुरू में नगर अध्यक्ष विक्रम पंवार, कन्हैयालाल खटवानी, पार्षद सुनीता झामनानी ने संतों व अतिथियों का स्वागत किया।
इसके बाद कृष्णनगर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में उप यात्रा पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ समिति के जयसिंह, राकेश वशिष्ठ, कैलाश बाबू, रामजी अग्रवाल ने यात्रा की अगुवाई की। समिति के महानगर संयोजक अनिल गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए गौ को महत्वपूर्ण बताया। शाम को यात्रा चौहाबो सेक्टर 12 में आकर विसर्जित हुई। यहां समिति के संरक्षक सत्यपाल हर्ष ने संबोधित किया।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top