Vsk Jodhpur

हिन्दी चीनी भाई भाई झूट है, सच है पाकी चीनी भाई भाई

पाक को चीन ने दी थी यूरेनियम की पहली खेप

वाशिंगटन। चीन ने सन् 1982 में खुद के बनाए किट (डू इट योरसेल्फ किट) के साथ पाकिस्तान को दो परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम मुहैया कराया था। साथ ही इसकी पूरी छूट दी थी कि वह इसका इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार करे। वाशिंगटन पोस्ट ने कुख्यात पाकिस्तानी वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खाना का हवाला देते हुए कहा कि परमाणु प्रसार की यह जानबूझकर की गई हरकत सन् 1976 में तत्कालीन चीनी नेता माओत्से तुंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फीकार अली भुट्टो के बीच हुए गुप्त परमाणु करार का हिस्सा थी।खान ने पाक के परमाणु बम कार्यक्रम के 11 पृष्ठीय गुप्त उल्लेख में लिखा, मेरे निजी अनुरोध पर चीनी मंत्री ने हमें हथियार बनाने लायक 50 केजी (किलोग्राम) बम श्रेणी का संवर्धित यूरेनियम दिया जो दो हथियारों के लिए पर्याप्त था। दैनिक के मुताबिक गैरकानूनी परमाणु व्यापार के लिए जनवरी 2004 में अपनी हिरासत के बाद खान ने पाकिस्तान के खुफिया तंत्र के लिए यह नोट तैयार किया था। अखबार ने कहा कि उसने खान की विस्तृत जानकारी फिनान्शियल टाइम्स के पूर्व पत्रकार साइमन हेन्डरसन से ली। वह इस समय वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फार निअर ईस्ट पालिसी के वरिष्ठ फैलो हैं। तब वे खान के संपर्क में थे।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top