Vsk Jodhpur

हिंदुओं को बलि का बकरा बना रही है सरकार

हिंदुओं को बलि का बकरा बना रही है सरकार

पुणे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को आरोप लगाया कि हिंदुओं के खिलाफ आतंकवाद का आरोप लगने का कारण, केंद्र सरकार के अपने ही किए धरे की वजह से उत्पन्न असुरक्षा की स्थिति है और यही कारण है कि हिंदुओं को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

बालेवाड़ी में आरएसएस के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे भागवत ने कहा कि हिंदू कभी आतंकी बन ही नहीं सकते। उन्होंने कहा ‘अपने ही किए धरे के कारण सरकार अस्थिर हुई है और इसीलिए हिंदुओं को आतंकवाद का आरोप लगा कर बलि का बकरा बनाया जा रहा है।’ भागवत ने कहा कि सरकार अपने ही लोगों को और देश को ऐसे आरोपों से बदनाम कर रही है।

उन्होंने संघ की तुलना पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से किए जाने के प्रयासों की भी आलोचना की।

source : http://in.jagran.yahoo.com/news/national/politics/5_2_7123758.html

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top