Vsk Jodhpur

स्वयं के लिए कठोर कार्यकर्त्ता के लिए निर्मल स्वयंसेवक के लिए प्रेरणा पुंज थे श्रद्धेय सोहन सिंह जी – मुरलीधर जी , प्रान्त प्रचारक

स्वयं के लिए कठोर कार्यकर्त्ता के लिए निर्मल 
स्वयंसेवक के लिए प्रेरणा पुंज थे श्रद्धेय सोहन सिंह जी – मुरलीधर जी , प्रान्त प्रचारक  
IMG 0888
प्रान्त प्रचारक मुरलीधर जी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए
IMG 0870

IMG 0872



IMG 0881जोधपुर 7 जुलाई 2015.  स्वयं के लिए कठोर और कार्यकर्त्ता के लिए निर्मल ह्रदय रहता था श्रद्धेय सोहन सिंह जी का।  अपनी कठोर दिनचर्या से प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए वे एक आदर्श थे , स्वयंसेवक के लिए प्रेरणा पुंज थे।  व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रति वे अत्यंत सवेंदनशील थे. जहा कुछ कमी से लगती वे स्वयं उस काम को करने लग जाते थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रान्त के प्रान्त प्रचारक मुरलीधर जी  जोधपुर महानगर द्वारा श्रद्धेय सोहन सिंह को श्रद्धांजलि सभा  में अपने साथ के उनके संस्मरण बतलाते हुए  श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे। 
IMG 0882 
माननीय
सत्यपाल जी हर्ष विभाग संघ चालक जी ने विस्तार से बताया कि कार्यक्रम के
प्रत्येक भाग की चिंता और व्यवस्था करते थे परम पूजनीय गुरूजी ने जो
स्वयंसेवक के लक्षण बताये है वो सभी माननीय सोहन सिंह जी के जीवन में थे एक
एक संघ के कार्यकर्त्ता को उन्होंने गढ़ा था एक एक स्वयंसेवक को नियोजित
कर काम में लगाया था.  वे कहा करते थे कि -अपने आप  से प्रश्न पूछे की संघ की प्रार्थना  तो
नित्य होती है??भारत माता की जय तो होती है??  श्रद्धेय सोहन सिंह जी ने
प्रत्येक कार्यकर्त्ता के गुणों को पहचान कर उसके अनुसार कार्य में लगाया
था.
IMG 0883
महानगर
संघ चालक खूबचन्द जी  ने अपने उध्बोधन में कहा कि श्रद्धेय सोहन सिंह
जी  प्रवास करते समय परिवार के प्रत्येक सदस्य से  वार्तालाप कर जीवन्त
सम्पर्क बना लेते थे।स्वयं को चाहे कितना भी कष्ट हो कभी भी किसी से नहीं कहते थे।  
IMG 20150707 WA0145 श्रद्धांजलि सभा  गणगौर पार्क हल्दी घाटी, संघ स्थान में सायं ६.३० बजे रखी गयी थी । सभा में प्रान्त समरसता प्रमुख शांति प्रसाद जी ने दिवंगत सोहन सिंह जी का जीवन वृत्त बताया। श्रद्धेय सोहन  सिंह जी 1943 में संघ के प्रचारक बनें और 2004 तक अहर्निश प्रचारक जीवन की साधना की। 2004 में अस्वस्थता के कारण दिल्ली संघ कार्यलय में ही रहने लगे।उनके जीवन में अनुशासन और व्यवस्था मुख्य थे। । प्रात काल ब्रह्ममूर्त से भी पहले उठ जाते और प्रवास रचना के पत्र तैयार करते थे।
उनके जीवन का जो सार है  –

जीवन पुष्प चढ़ा चरणों पर
मांगे मातृभूमि से यह वर
तेरा वैभव अमर रहे माँ
हम दिन चार रहे या न रहे
 
अंत मे स्वयंसेवको और नागरिक गणों ने श्रद्धेय  सोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में प्रान्त संघचालक ललित जी शर्मा, राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया , विधायक कैलाश भंसाली,विधायक बाबूसिंह राठौड़, महापौर घनश्याम ओझा,उप महापौर देवेन्द्र सालेचा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत घोष, तथा भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र जी जोशी आदि उपस्थित रहे।  
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top