Vsk Jodhpur

सीमा जन कल्याण समिति कार्यकर्ताओं ने सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे

badmer+main+seemajan

seemajan2
सीमा पर जवानों के बांधी राखी :
 रक्षाबंधन पर्व पर सीमा जन कल्याण समिति तहसील जैसलमेर के अध्यक्ष केप्टन
मूलसिंह भाटी के नेतृत्व में आसुतार सीमा पर जाकर जवानों के रक्षा सूत्र
बांधे। रक्षा सूत्र सीमा प्रहरी कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दानसिंह भाटी,
जिला संगठन मंत्री भीख सिंह एवं मूलकरण चारण, दलपतसिंह सोढ़ा, बसंत भूतड़ा,
सुरेश हर्ष ने भी हिस्सा लिया। रक्षा कर्तव्यों पर अडिग जवानों का हौसला
अफजाई की।

धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन:
 रामगढ़. रामगढ़ सहित
समूचे क्षेत्र में पारम्परिक त्यौहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया
गया। कस्बे के मुख्य बाजार में राखीयों व मिठाईयों की दुकानों पर भीड़ नजर
आई। बहनों ने अपने भाईयों कलाई पर राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया वहीं
भाईयों ने अपना धर्म निभाने का वादा कर उपहार दिया। इसी प्रकार अपने घरों
से दूर देश की रक्षा के लिए सीमा पर बैठे जवानों को सीमा जन कल्याण समिति
द्वारा रक्षा सूतर बांधे गए। कस्बे के आदर्ष विद्या मंदिर में बहनों ने
भाइयों की कलाईयों पर राखी बांध कर भारतीय संस्कृति व परम्पराओं के अनुसार
रक्षा बंधन का पर्व मनाया।

सीमा पर तैनात जवानों के बांधी राखी:
 मोहनगढ सीमा जन कल्याण समिति द्वारा रक्षा बंधन के पर्व पर सीमा पर
तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधी गई। तहसील अध्यक्ष भीमसिंह भाटी,
मंत्री माणकलाल खत्री, परमानंद बिश्नोई, जितेन्द्रसिंह, खेतसिंह, हरप्रीत
कौर, अरुणा, स्वरूपा ने दल बनाकर अलग-अलग सीमा चौकियों पर जाकर रक्षा सूत्र
बांधे। समिति द्वारा भागरीवाला, चंदन चौकी पर तैनात जवानों के रक्षा
सूत्रबांधे।
जवानों की कलाई पर बांधी राखी

बाड़मेर सीमा जन कल्याण समिति कार्यकर्ताओं ने सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर
रक्षा सूत्र बांध उनका मुंह मीठा करवाया। समिति के जिला संरक्षक ईश्वरलाल
आचार्य ने बताया कि अलग अलग टोलियों में बीएसएफ की सभी चौकियों- सेड़वा,
बाखासर, चौहटन, रामसर, गडरा, सजनानी, सुंदरा तक कई चौकियों में जाकर लगभग 2
हजार जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता
गोविंदराम खत्री बीएसएफ मुख्यालय पर 20 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं बहनों के
साथ गए और 6 सौ जवानों व उनके परिवारजनों को राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया।
बीएसएफ पोस्टों के अलावा लकड़ीयाली व जुम्मे फकीर की बस्ती में सभा आयोजित
कर ग्रामीणों के राखी बांध मिठाई बांटी। sabhar : Dainik Bhaskar

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top