Vsk Jodhpur

सर संघ चालक मोहन राव भागवत के कार्यक्रम को लेकर बैठक

भागवत के कार्यक्रम को लेकर आरएसएस की बैठक

आबूरोड.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके आनुशांगिक संगठनों की बैठक विष्णु
धर्मशाला में हुई। बैठक में 29 जनवरी को सिरोही में सर संघ चालक मोहन राव
भागवत के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के
पाली विभाग संपर्क प्रमुख भूराराम पुरोहित व विभाग कार्यकारिणी सदस्य अशोक
चतुर्वेदी ने नगर को सात भागों में बांटकर विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व
सौंपे। बैठक में आबूरोड नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 26
जनवरी को करने का निर्णय लिया गया। पथ संचलन 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे दरबार
स्कूल से प्रारंभ होगा। बैठक में नगर कार्यवाह प्रकाश अग्रवाल, नवल शर्मा,
मोहन परिहार, ईश्वर प्रजापत, बलदेव प्रजापति, सोमनाथ, निर्मल जैन, प्रवीण
शर्मा, संतोष भारद्वाज, बंशीलाल और बलदेव चौधरी समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद
थे।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top