बीकानेर . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीकानेर की
गंगाशहर नगर का संक्रांति महोत्सव और पथ संचलन कार्यक्रम 26 जनवरी को आयोजित किया
गया। संघ के सहनगर कार्यवाह रानुलाल ने बताया कि कार्यक्रम मे जैन मुनि जिनेश और मुनि
परमानंद का सान्निध्य मिला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के जोधपुर प्रांत
कार्यवाह जसवंत खत्री रहे। उत्सव का स्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र था जहां से उत्सव
के बाद संचलन प्रारम्भ हुआ। संघ के प्रांत कार्यवाह जसवंत खत्री ने कहा कि समाज की
सभी सज्जन शक्तियों को एक होकर परस्पर सामंजस्य से श्रेष्ठ कार्य करने चाहिए।
वर्तमान समय चुनौतीयों के साथ साथ अनुकूलता का समय भी है जब समाज के बहुत से अच्छे
विचारों वाले लोग सक्रिय होकर देश धर्म और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं।

जैन मुनि ने कहा कि संघ सदा से समाज के
विकास और संगठन मे लगा हुआ संगठन है। समाज के सभी वर्गों मे जागरूकता और प्रेम से
ही संगठन होगा और संगठित प्रयासों से ही देश और मानवता का उत्थान संभव है।

सह सायंकार्यवाह जयप्रकाश ने बताया कि उत्सव
के बाद स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन किया। संचलन मे स्वयंसेवकों
ने घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर सांगिकता का प्रदर्शन किया। संचलन मार्ग पर
नगर के प्रमुख लोगों ने मार्ग पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम मे
स्वयंसेवकों के साथ ही आमजन ने भी भाग लिया।