Vsk Jodhpur

संघ ने रोके माओवादियों के कदम

संघ ने रोके माओवादियों के कदम

Nov 23, 10:09 pm

खुर्जा, (बुलंदशहर)। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुवाहटी में माओवादियों की नापाकहरकतों पर अंकु श लगाने और उनके इरादों को विफल करने के लिए स्वयं सेवकों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने यहां सावित्रीदेवी लख्मीचंद सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे मेरठ और ब्रज प्रांत पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि संघ के कामों में तेजी लाई जाए। उन्होंने अगले माह दिसंबर में धर्म सभाएं आयोजित करने को कहा। इसका दायित्व हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों का होगा।

सूत्रों ने बताया कि मंथन बैठकों में संघ प्रमुख ने गुवाहाटी में माओवादियों के इरादों को विफल करने पर स्वयं सेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं की माओवादियों द्वारा हत्या करने के बाद भी स्वयं सेवकों का काम नहीं रुका। नतीजा यह रहा कि माओवादी अपने बढ़ते कदम रोकने को विवश हुए।

संघ पर हो रहे चौतरफा हमलों और बदनाम करने की साजिशों पर उन्होंने कहा कि जमाना बढ़ते लोगों के कदम पीछे खींचने का प्रयास करता ही है। ऐसे हमलों के के बाद भी संघ शक्ति दिनों दिन बढ़ रही है। उन्होंने संघ पदाधिकारी इंद्रेश के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई को बेबुनियाद बताया।

दोपहर सत्र के बाद प्रांत, जिला, विभाग और क्षेत्रीय प्रचारकों से संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुभाई जी रूबरू हुए। उन्होंने प्रचारकों को संघ कार्य प्रत्येक स्थिति में आगे बढ़ाने, शाखाओं का विस्तार करने और उनमें स्वयं सेवकों की संख्या बढ़ाने को कहा। शाम को संघ प्रमुख न्यू शिवपुरी स्थित संघ के नगर कार्यालय पर भी गए। वहां शाखाओं के कार्यो पर मंत्रणा की।

source: http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_6937531.html

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top