Vsk Jodhpur

शाखा के माध्यम से स्वयंसवेको में एकात्मक भाव को जाग्रत कर राष्ट्र भक्ति के गुणो का विकास किया जाता है – मुरलीधर जी

शाखा के माध्यम से स्वयंसवेको में एकात्मक भाव को जाग्रत कर राष्ट्र भक्ति के गुणो का विकास किया जाता है  –  मुरलीधर जी
DSC 8377
प्रान्त प्रचारक मुरलीधर जी उध्बोधन देते हुए
DSC 8483
पुष्प वर्षा से स्वागत का एक दृश्य

DSC 8530
घोष के संग कदम बढ़ाते स्वयंसेवक
DSC 8517%25281%2529DSC 8481

DSC 8533
 
DSC 8588नागौर २२ अक्टूबर १५। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के स्थापना दिवस पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया पथ संचलन चेनार, बख्तसागर और पशु  प्रदर्शनी स्थल से निर्धारित समय पर रवाना हुआ। संचलन का मार्ग में जगह जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गांधी चौक में ठीक 11. 06 में तीनो संचलनो का संगम हुआ। गांधी चौक  में हजारो की तादाद में उपस्थित जनसमुदाय ने भारत माता का जयघोष करते हुए पुष्प वर्षा की। संचलन में  स्वयंसेवक घोष की ताल में कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन का समापन कांकरिया विद्यालय में होने के बाद शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाया गया। 
DSC 8580

DSC 8371उत्सव में मुख्य वक्ता में रूप में जोधुपर प्रान्त के प्रचारक मुरलीधर ने सम्बोधित करते हुए कहा संघ के संस्थापक डाॅ0 हेडगेवार ने देश  की परिस्थितियो का बारिकी से अध्ययन किया तथा उसके  बाद देश  में व्याप्त समस्त समस्याओं की जड़ देश  के मूल हिन्दू समाज में संगठन की भावना का अभाव पाया। तब  डाॅ0 हेडगेवार ने  देश  में हिन्दूओ के आत्मविस्मृत भाव को जगाने के लिए  और इस  देश  की समस्त समस्याऐं हिन्दू समाज के संगठन से जुड़ी है अतः हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य  से  देश  में  1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ की स्थापना की। 

DSC 8117प्रान्त प्रचारक मुरलीधर ने अपने उध्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की शाखा के माध्यम से स्वयंसवेको में एकात्मक भाव को जाग्रत कर राष्ट्र भक्ति के गुणो का विकास किया जाता है। समाज में अपनत्व के भाव को जाग्रत करना। उन्होने कहा  देश  में हिन्दू समाज के संगठन नही होने के पीछे यहां के समाज का छोटी छोटी जातियां मेें बट जाना है तथा एक जाति द्वारा दूसरी जाति को नीचा समझना है इस लिए हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता का भाव जाग्रत करना होगा तथा हिन्दू समाज की सभी बिरादरी के लोग एक साथ बैठ कर समाज के विकास चिन्तन करना होग तभी हिन्दू समाज को संगठित किया जा सकेगा। उन्होने भगवान के राम के जीवन का उदाहरण देकर कहा कि भगवान राम ने वानर, भालू, जैसे लोगो को संगठित कर शक्तिशाली रावण पर विजय प्राप्त की। 
DSC 8534

आज के जीवन पर प्रकाश  डालते हुए कहा कि आज परिवारो में संस्कारो की कमी से कई प्रकार की समस्याए उत्पन्न हो रही है वही पर्यावरण का संरक्षण नही होने से पर्यावरण दूषित हो रहा है हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

DSC 8349स्वयंसेवको एवं उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुरलीधर जी ने  कहा कि भारत कृषि प्रधान  देश  है और आज कृषि में उत्पादन बढाने के लिए रासायनिक खाद का उपयोग बढ रहा है जिससे  देश  में केंसर के रोगियो की संख्या भी बढ रही है। देश में उत्पादन बढाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करना है जिसके लिए गौ माता का संरक्षण करना होगा। वास्तव में देखे तो गाय है, तो हम है, गौ माता ही हमारा संरक्षण कर ही आज उसको बचाने की आवश्यकता  है।

अंत में उन्होने कहा कि   देश  और समाज की समस्त समस्याऐ हिन्दू समाज के संगठित होने से ही समाप्त हो सकती है उन्होने आव्हान किया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की शाखा पर नियमित आकर शक्ति की उपासना  करनी होगी हम शक्तिशाली होगे तभी समाज शक्तिशाली होगा।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top