Vsk Jodhpur

वैज्ञानिक है भारतीय काल गणना – मुरलीधर

 वैज्ञानिक है भारतीय काल गणना – मुरलीधर 

jodhpur
जोधपुर २२ मार्च २०१५।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  जोधपुर महानगर का वर्ष प्रतिपदा उत्सव स्थानीय उम्मेद  स्टेडियम में मनाया गया। 
इस अवसर पर प्रान्त प्रचारक मुरलीधर जी कहा कि हिन्दू  नववर्ष भारतीय काल गणना पर आधारित है और यह वैज्ञानिक काल गणना है. प्रकृति के साथ इसका पूर्ण समन्वय है।  भारतीय ज्योतिष विद्या भी इसी काल गणना के आधार पर चलती है.  भारतीय नवसंवत्सर से कई प्रसंग जुड़े है – भगवन राम  राज्याभिषेक ,  दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना , संत झूलेलाल जयंती के साथ ही हिन्दू  संघठित एवं सरस बनाने  राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ की स्थापना करने वाले डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन भी नवसंवत्सर के साथ जुड़ा है. 
IMG 20150322 WA0207जीवन में नैतिक मूल्य जरूरी


इस अवसर पर  प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने स्वयंसेवकों को
संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में नैतिक मूल्य जरूरी है। यह भारतीय
संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति के प्रचार-प्रसार की भी
जरूरत है। इसके लिए पथ संचलन जैसे कार्यक्रम जरूरी है।
IMG 20150322 WA0208मुरलीधर जी ने इस मौके पर अखिल
भारतीय प्रतिनिधि सभा की ओर से पारित “प्राथमिक शिक्षा मातृ भाषा में”   की चर्चा करते हुए कहा कि  केंद्र व् राज्य मातृभाषा सम्बन्धी नीति का पुनरावलोकन करे. 
उन्होंने कहा कि इसे दैनिक जीवन में अपनाएं और
समाज को भी इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि संघ योग का समर्थन करता है। योग
दिवस पर संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे , जिसकी रूपरेखा शीघ्र
तैयार की जाएगी। प्रांत संघचालक ललित शर्मा, विभाग संघ चालक शांतिलाल
चौपड़ा,
विभाग प्रचारक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, महानगर संघ चालक खूबचंद खत्री  सहित अन्य  इस  उपस्थित  थे। 
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top