Vsk Jodhpur

विश्व मंगल गोऊ ग्राम यात्रा – जोधपुर में घर घर संपर्क हस्ताक्षर अभियान के तहत

जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जोधपुर महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
परिषद के महानगर मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि लेंगवेज विंग में प्रो. डॉ. नरेन्द्र अवस्थी ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। बाद में कैंपस में भाषा विभाग के प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों ने एकत्र होकर सामूहिक हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में अमृत पंचारियां, विकास त्रिपाठी, उम्मेदसिंह, मनीष पंचारिया, महेन्द्र कड़ेला, राजूराम, राजेन्द्र चौधरी, महेन्द्र चौधरी, अपूर्वा, उम्मेदमल और गंगाराम चौहान ने भाग लिया।
विश्व मंडल गौ ग्राम यात्रा अभियान के तहत संत हरिराम शास्त्री ने बाल मंदिर विशिष्ट विद्यालय, कॉक्स कुटीर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गणपतमल सिंघवी ने कहा कि गाय का मूत्र बड़ा उपयोगी है। संयोजक अनिल गोयल ने यात्रा की जानकारी दी। कार्यक्रम के आरंभ में संत ने दीप प्रज्वलित किया।
संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती सूरज दूधेड़िया एवं पूर्णिमा माथुर ने किया। समारोह में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर किए। शुक्रवार को डिफेन्स कॉलोनी, कमला नेहरू नगर, सूंथला, प्रतापनगर में संयोजक नरेन्द्र शर्मा, दामोदर कंसारा, मोहनलाल गहलोत, देवीलाल शर्मा व लालसिंह राजपुरोहित ने सघन जनसंपर्क किया।
यात्रा के प्रचार प्रमुख कैलाशचंद्र ने बताया कि रातानाडा, सांसी कॉलोनी, एयरफोर्स, मोहनपुरा, गणोशपुरा में डीपी मित्तल, शंकरलाल जांगिड़, किशोरसिंह सोलंकी, प्रवीण जैन एवं डॉ. अजय गुप्ता के नेतृत्व में घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शास्त्रीनगर क्षेत्र में मसूरिया, बलदेव नगर, खेमे का कुआं, अग्रसेन नगर, प्रेम नगर एवं दिग्विजय नगर में धीरज कुमार जैन, लक्ष्मीचंद बागरेचा, रतनलाल अग्रवाल, महेन्द्र प्रजापत, हंसराज केला ने हस्ताक्षर करवाए। शनिवार को सुबह अशोक उद्यान में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल, आरटीओ ऑफिस के पास सुबह साढ़े सात बजे चित्र प्रदर्शनी लगाकर बालकों को गाय के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शाम पांच बजे शनिश्चर जी का मंदिर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा समिति की ओर से महामंदिर, पावटा, बीजेएस में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्रीन स्लीव स्कूल, न्यू बीजेएस में गौ रक्षण चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से शुक्रवार को भी हस्ताक्षर अभियान जारी रहा। संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण रिणवा, आनंदसिंह पंवार, कमलेश दवे, दूदाराम भाटी ने भाग लिया।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top