Vsk Jodhpur

विश्व मंगल गोऊ ग्राम उपयात्रा में उमडा गोभक्तो का सैलाब

जोधपुर। ६ दिसम्बर ०९ । गौ संवर्धन के लिए विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा की बागर व शास्त्री नगर समिति की ओर से रविवार को उपयात्राएं निकाली गई। उपयात्राओं का जगह जगह स्वागत किया गया। गौ भक्तों को प्रसादी भी वितरित की गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गौ माता की प्रतिमा को चूंदड़ी ओढ़ाई और पूजन किया।
गौ ग्राम यात्रा के महानगर प्रचार प्रमुख कैलाशचंद्र ने बताया कि सुबह ज्योतिबा फूले चौराहा पर संत रामप्रकाशाचार्य, संत ज्ञानस्वरूपानंद गिरि, संत नारायणानंद व संत सुखदेव ने गौ रथ का पूजन कर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के आगे आर्य मरुधर व्यायामशाला के युवक हैरतअंगेज करतब प्रदर्शित कर रहे थे। रैली में शामिल बड़ी संख्या में युवा दो पहिया वाहनों पर गौ माता के जयकारे लगा रहे थे।
नागौरी गेट पर पूर्व पार्षद धनराज मकवाना सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया। यहां से यात्रा बैंड बाजे के साथ कलाल कॉलोनी पहुंचने पर सैकड़ों महिलाओं ने गौ प्रतिमा की पूजा अर्चना की। शास्त्रीनगर समिति द्वारा सुबह दल्ले खां की चक्की से गौ ग्राम उप यात्रा संत अमृतराम के सान्निध्य में रवाना की गई। बलदेव नगर पहुंचने पर यात्रा का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। माहेश्वरी न्याति नोहरा व मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर पर महिलाओं ने यात्रा का बधावणा किया। बजरंगदल ने भी स्वागत किया।
मसूरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने यहां यात्रा का स्वागत किया। रामदेव मंदिर, सिंधी कॉलोनी, शास्त्रीनगर सी सेक्टर व खेमा का कुआं पर धर्मसभाओं का आयोजन किया गया। इसे प्रांत कोष प्रमुख ललित शर्मा, नगर संयोजक महेन्द्र प्रजापत, सचिव रणवीरसिंह गहलोत, गौतमचंद लड्ढा, रतन काका और सत्यपाल हर्ष ने संबोधित किया। गुलाब नगर में उप महापौर न्याज मोहम्मद ने उपयात्रा का स्वागत किया।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top