Vsk Jodhpur

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ – जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

आरएसएस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

नागौर। देश की समस्याओं के प्रति आम जनता को जागरूक करने का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ेअभियान गुरूवार को आरंभ हो गया। अभियान के पहले दिन संघ कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्लों में गए।

जिले में 215 टोलियों का गठन अभियान के दृष्टिगत किया गया है। ये टोलियां 1329 गांवों व ढाणियों में घर-घर जाकर लोगों को देश की समस्याओं के प्रति जागरूक करेंगी। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा।

संघ के राज्य प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने यहां पत्रकारों को बताया कि अभियान का उद्देश्य रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने, जम्मू-कश्मीर की अखण्डता को कायम रखने तथा संघ व संत को बदनाम करने एवं हिन्दू विरोधी दुष्प्रचार की राजनीति के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि संघ ने जिले को दो हिस्सों नागौर व डीडवाना में बांट कर योजना बनाई है। एक टोली में चार कार्यकर्ता होंगे। अभियान के तहत कुल 980 कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।

उन्होंने केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि हिन्दू समाज के हर मानबिन्दू को समाप्त करना चाहती है। वह झूठे आरोप लगाकर संघ, संत और श्रद्धा के प्रतीक मन्दिरों को बदनाम कर रही है। हिन्दू राष्ट्र में झूठे आरोप गढ़ कर संतों को प्रताडित किया जा रहा है। प्रताडित होने वालों में असीमानंद, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, संघ प्रचारक इन्द्रेश कुमार आदि शामिल हंै।

उन्होंने बताया कि देश पर जब भी विपदा आई, तब संघ का स्वयंसेवक समाज के लिए सेवा कार्य में सब से आगे रहा है। वर्ष1962, 1971 और 1999 का करगिल युद्ध हो या उड़ीसा का तूफान, गुजरात का भूकंप सभी स्थानों पर संघ सेवा कार्य में अग्रणी रहा है। संघ को दुष्प्रचार की राजनीति के तहत आतंकवादी घोषित करने की साजिश रची जा रही है।
इस अवसर पर संत जानकीदास व उद्यमी भोजराज सारस्वत ने भी विचार व्यक्त किए।

फोल्डर का विमोचन
इस अवसर पर राज्य प्रचार प्रमुख संजय कुमार, संत जानकीदास एवं उद्यमी भोजराज सारस्वत ने हिन्दू विरोधी दुष्प्रचार की राजनीति, पूर्ण विलय से पूर्ण एकात्मता की ओर, श्री रामजन्मभूमि अभियान मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण की ओर से फोल्डर तथा संगठित हिदू समर्थ भारत स्टीकर का विमोचन किया।

पाली

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, हिंदू विरोधी दुष्प्रचार की राजनीति और जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग आदि मुद्दों को लेकर आरएसएस ने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गुरुवार से घर-घर जन संपर्क कर जनजागरण शुरू कर दिया।

आरएसएस के जोधपुर प्रांत के संपर्क प्रमुख ललित शर्मा ने बताया कि संत, मंदिर और संघ राष्ट्र की सुरक्षा के मानबिंदु हैं। किंतु विगत समय से केंद्र सरकार झूठे आरोप लगाकर संघ, संत और श्रद्धा को बदनाम कर रही है। हिंदू विरोधी दुष्प्रचार की कुत्सित राजनीति को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर मामले में अदालत का निर्णय हो चुका है, सत्य की जीत हो चुकी है। इसके बाद भी श्री राम आज भी बांस और टाट के अस्थायी मंदिर में विराजित है। सोमनाथ मंदिर की तरह ही संसद द्वारा कानून बनाकर मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्म भूमि हिंदुओं का सौंपनी चाहिए। मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण होगा। इसी तरह जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, किंतु सरकार की उदासीनता से वहां अलगाववाद बढ़ता जा रहा है। विभिन्न संगठन पाकिस्तान में विलय और आजाद कश्मीर जैसी अराष्ट्रीय मांगें कर रहे हैं। जनता को इनके बारे में जागरूक करने के लिए आरएसएस ने घर-घर जनसंपर्क का अभियान शुरू किया है। जनसंपर्क अभियान आगामी 21 फरवरी तक चलेगा। व्यवस्था प्रमुख कमल किशोर, अनिल भंडारी ने बताया कि पाली शहर में सौ दल जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। दल जम्मू कश्मीर के वैभवशाली इतिहास, वर्तमान की संकटग्रस्त परिस्थिति, वर्तमान सरकार द्वारा हिंदू विरोधी दुष्प्रचार की साजिश से संबंधित पत्रक भी वितरित कर रहे हैं।

रोहट. आरएसएस रोहट द्वारा शुक्रवार से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जाएगा। पारस लखारा ने बताया कि संपर्क अभियान के दौरान पत्रक व स्टीकर भी वितरित किए जाएंगे।

सिवाना। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को जनसंपर्क अभियान कर केंद्र सरकार की तुष्टीकरण नीति के खिलाफ जनजागरण किया। प्रत्येक घर मे स्टीकर व पोस्टर बांट कर मौजूदा ज्वलंत समस्याओं, भ्रष्टाचार, कश्मीर अलगाववाद तथा केद्र सरकार द्वारा भगवा आंतकवाद का नाम देकर संपूर्ण हिंदू समाज व संघ को बदनाम करने की साजिश के बारे में आमजन को जानकारी दी।

इससे पूर्व अचलाराम सुथार, कार्यवाह वीरमाराम पटेल, प्रचार प्रमुख अजयसिंह परमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे आदर्श विद्या मंदिर परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रचार प्रमुख अजयसिंह के नेतृत्व में कुसीप के राधा कृष्ण मंदिर में आसुदास महाराज द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके बाद टोली प्रमुख गणपतसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनजागरण अभियान चलाया।

मोकलसर.कस्बे के बस स्टैंड पर गुरूवार सुबह हिंदूत्व विरोधी राजनीति, राम मंदिर व जम्मू कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दे पर जन जागरण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे महंत चेतनगिरी महाराज ने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। पेंपलेट व पोस्टर का विमोचन किया।

उन्होंने स्वयंसेवकों से हिंदूत्व व राष्ट्र की रक्षार्थ व्यापक जन जागृति लाने का आह्वान किया। इसके बाद जनसंपर्क कर प्रचार पत्रक बांटे गए। इस अवसर पर तेजराज सोनी, मंडल कार्यवाह महेंद्र वैष्णव, मुकेश सोनी, खंड कार्यवाह जोगसिंह परमार, मनोहरसिंह मौजूद थे। मायलावास गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे बैठक हुई। तहसील शारीरिक प्रमुख मुकेश कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे जनसंपर्क के बारे में योजना बनाई गई।

जसोल

गुरूवार को संघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न टोलियां बनाकर क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। नगर कार्यवाह ललित खंडेलवाल ने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को हिंदुत्व पर हो रहे प्रहार, साधु-संतों का अपमान, राम मंदिर निर्माण में सरकार की ओर से डाली जा रही अड़चनों, हिंदूवादी संगठनों को आतंकवादी संगठन बताना तथा इन संगठनों की तुलना सिमी जैसे आतंकवादी संगठन से करना व सरकार की ओर से अपनाई जा रही तुष्टिकरण की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। खंडेलवाल ने बताया कि इसके अलावा स्वयंसेवकों ने प्रत्येक घर के बाहर एक स्टीकर भी लगाया जिस पर भारत माता का चित्र होने के साथ संगठित हिंदू समर्थ भारत लिखा हुआ है।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने उक्त मुद्दों से संबंधित पेंपलेट भी बांटे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भीमाराम माली, स्वरूप गोठी, भंवरलाल घांची, ओम सुराणा, मदन बुरड़, शांतिलाल सुथार, रेखाराम, लिखमाराम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया।

समदड़ी. कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभियान की शुरूआत स्थानीय रामद्वारा के रामसनेही संत क्षमाराम महाराज की ओर से इश्तिहार व संदेश पत्रक का विमोचन कर की गई। अभियान प्रमुख जालमसिंह राठौड़ ने बताया कि 9 दलों के 100 स्वयंसेवकों ने कस्बे में घर-घर जाकर देश की ज्वलंत समस्याओं के बारे में नागरिकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में संघ के सहयोगी संगठन, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, विद्या भारती, भारत विकास परिषद, व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आमजन को हिंदू विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

जालोर

शहर के तिलकद्वार स्थित आदर्श बालिका विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जन संपर्क अभियान शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर सभी पत्रक और स्टिकर बांटे। संघ के विभाग प्रचार प्रमुख अजयकुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में स्वयं सेवकों को अभियान की जानकारी दी गई। अभियान में लगभग सवा सौ स्वयं सेवकों ने भाग लिया। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन शहर की कुल दस बस्तियों में से आठ बस्तियों में स्वयं सेवकों ने भ्रमण किया। अभियान के तहत स्वयं सेवक नगर के घर-घर पर जाकर हिंदू विरोधी दुष्प्रचार की राजनीति, श्रीराम जन्मभूमि अभियान व कश्मीर मुद्दें के बारे में लोगों की राय जानेंगे साथ ही उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की जानकारी देंगे। इस मौके संघ के जिला कार्यवाहक प्रहलाद राम, नगर कार्यवाहक जगदीश सोनी, सह नगर कार्यवाहक गोविंद सेन व सेवा भारती जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर मोर समेत संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांचौर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ सुभाष नगर स्थित शाखा मैदान में गेनाराम मेघवाल व खण्ड कार्यवाह गणपतसिंह ने मां भारती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत, मंदिर व संघ इस राष्ट्र की सुरक्षा की गारंटी हंै। केन्द्र सरकार हिन्दू समाज के हर मानव बिन्दुओं को खत्म कर संघ, संत व श्रद्धा के प्रतीक मंदिरों को नकारात्मक रूप में प्रदर्शित करना चाहती है, लेकिन समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। तहसील कार्यवाहक गोपीलाल राव ने बताया कि जन संपर्क अभियान के तहत 11 व 12 फरवरी को तहसील केन्द्र के झाब, चितलवाना, हाड़ेचा, व सरनाऊ में अभियान चलाया जाएगा। वहीं 13 फरवरी से ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाकर राम जन्म भूमि, कश्मीर विषय, भगवा आतंकवाद एक दुष्पचार विषय के पत्रक व संगठित हिन्दू-समर्थ भारत अंकित पोस्टर का वितरित किए जाएंगे।

भीनमाल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा राष्ट्रीय जागरण अभियान का शुभांरभ गुरुवार को वैष्णव मोहल्ले से किया गया। संघ के अशोकसिंह ओपावत ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पूर्ण विलय से पूर्ण एकात्मता, रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण और हिन्दू विरोधी दुष्प्रचार को राजनितिक रूप प्रदान के विरोध में देशभर में प्रांरभ जन-जागरण अभियान का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय वैष्णवों की गली से किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियों का गठन कर नगर के अन्य गली मोहल्लोंं में घर-घर जाकर पत्रक वितरण कर सुलगते मुद्दों से अवगत करवाया।

बागोड़ा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। संघ के कार्यकर्ताओं ने बागोड़ा तहसील केंद्र पर टोलियां बनाकर घर-घर व प्रत्येक प्रतिष्ठानों पर वर्तमान राष्ट्र में व्याप्त समस्याओं के बारे बताया। जिसमें मुख्यत: हिंदू विरोधी दुष्प्रचार की राजनीति, जन्मभूमि अभियान एवं कश्मीर विषय पर जनसंपर्क किया। इस दौरान घर-घर में स्टीकर व भारत माता के चित्र बांटे गए। इस मौके जिला शारीरिक प्रमुख खीमसिंह, तहसील शारीरिक प्रमुख मलाराम चौधरी, अमराराम, सांवलाराम, फुसाराम, हरिराम, नानजीराम, अनाराम

जसोल गुरूवार को संघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न टोलियां बनाकर क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। नगर कार्यवाह ललित खंडेलवाल ने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को हिंदुत्व पर हो रहे प्रहार, साधु-संतों का अपमान, राम मंदिर निर्माण में सरकार की ओर से डाली जा रही अड़चनों, हिंदूवादी संगठनों को आतंकवादी संगठन बताना तथा इन संगठनों की तुलना सिमी जैसे आतंकवादी संगठन से करना व सरकार की ओर से अपनाई जा रही तुष्टिकरण की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। खंडेलवाल ने बताया कि इसके अलावा स्वयंसेवकों ने प्रत्येक घर के बाहर एक स्टीकर भी लगाया जिस पर भारत माता का चित्र होने के साथ संगठित हिंदू समर्थ भारत लिखा हुआ है।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने उक्त मुद्दों से संबंधित पेंपलेट भी बांटे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भीमाराम माली, स्वरूप गोठी, भंवरलाल घांची, ओम सुराणा, मदन बुरड़, शांतिलाल सुथार, रेखाराम, लिखमाराम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया।

समदड़ी. कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभियान की शुरूआत स्थानीय रामद्वारा के रामसनेही संत क्षमाराम महाराज की ओर से इश्तिहार व संदेश पत्रक का विमोचन कर की गई। अभियान प्रमुख जालमसिंह राठौड़ ने बताया कि 9 दलों के 100 स्वयंसेवकों ने कस्बे में घर-घर जाकर देश की ज्वलंत समस्याओं के बारे में नागरिकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में संघ के सहयोगी संगठन, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, विद्या भारती, भारत विकास परिषद, व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आमजन को हिंदू विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

सिवाना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जनसंपर्क अभियान २०११ के तहत स्वयंसेवकों की 9 टोलियां बनाकर घर-घर संपर्क कर प्रत्येक घर पर संगठित हिंदू समर्थ जैसे प्रेरणादायी स्टीकर लगाकर सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों के बारे में आमजन को अवगत करवाया।

तहसील प्रचार प्रमुख अजयसिंह परमार ने बताया कि सिवाना में तहसील कार्यवाह वीरमाराम पटेल के नेतृत्व में विभिन्न टोलियां बनाई गई तथा स्वयंसेवकों ने कस्बे में घर-घर जाकर केंद्र सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों व हिंदू संगठनों को आतंकवादी संगठन से तुलना करने सहित विभिन्न नीतियों के बारे में अवगत करवाया। परमार ने बताया कि 16 फरवरी को कार्यकर्ताओं की 10 टोलियां बनाकर तहसील के समस्त गांवों में साधु-संतों के सानिध्य में जनसंपर्क किया जाएगा।

शिवगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा शिवगंज की ओर से गुरुवार को आयोजित समारोह में पाली विभाग के सह कार्यवाह रामचंद्र रावल ने कर पत्रकों का विमोचन कर जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए रावल ने कहा कि तीन प्रकार के इन पत्रकों में राम जन्मभूमि अभियान विषय, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग एवं हिंदू व हिंदुओं के संगठनों को बदनाम व दुष्प्रचार करने के बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा कि इन तीनों विषयों को लेकर जन जागरण अभियान गांव-गांव चलाकर जन जागृत किया जाएगा। समारोह में शिवलाल सुथार, दिनेश पुरोहित, अशोक खंडेलवाल, योगेंद्र गोयल, केशव त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

रेवदर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय जन जागरण अभियान का शुभारम्भ गुरुवार को रामजी कुटिया के महंत ने
किया। तहसील कार्यवाहक भूराराम चौधरी ने बताया कि जन जागरण अभियान में पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सुबह कस्बे में घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों को समझाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान क्षेत्र के 140 गांवों में चलाया जाएगा।

पिंडवाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का जन सम्पर्क अभियान गुरुवार से प्रारंभ हो गया। संघ के कार्यकर्ता महेश यति ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं ने हेडग्वार चौक, आमली रोड, सदर बाजार सहित क्षेत्र में घर-घर संपर्क किया।

29 टोलियों ने जनसंपर्क किया

समीपवर्ती ग्राम कोजरा, रिछडी, पेशुआ, फुलेरा, शिवगढ़, जयापुरा सहित अन्य गांवों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह लीलाराम के नेतृत्व में 29 टोलियों के प्रमुख प्रकाश कुमार, नीलेश कुमार, हरीराम कलबी, मुकेश, निकेश, प्रवीण, चेतन, देवेन्द्र त्रिवेद्ध, संजय, हितेश, गोविन्दसिंह, दशरथ सिंह, भेराराम चौधरी, महेश, प्रवीण रावल, जसवंत, हिम्मत, चेलाराम देवासी, सदाराम, अर्जून देवासी, हितेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने लोगों को जानकारी दी।

बिलाड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरुवार को जन जागरण अभियान के पत्रक का विमोचन किया गया। पत्रक का विमोचन लालसिंह परिहार, रूपसिंह परिहार, जुगल माहेश्वरी, सत्यनारायण सोनी ने किया। इस दौरान टोलियां बनाकर अलग-अलग मोहल्लों में पत्रक बांटने की योजना बनाई गई। यह अभियान 11 से 23 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर जगदीश चोयल, नारायणसिंह राठौड़, मोतीलाल सोनी, पारस टेलर, चंद्रप्रकाश, भंवरलाल सांगर, भैरुसिंह, रामजस आचार्य, चंद्रप्रकाश, भंवरलाल सांगर, श्यामलाल प्रजापत, हापूराम चौधरी, राजू पटेल, मुकेश आचार्य, रामचंद्र मौजूद थे।

श्रीगंगानगर केंद्र सरकार की कथित आरएसएस विरोधी नीतियों के खिलाफ आरएसएस का जनजागरण अभियान गुरुवार को शुरू हो गया। संघ के कार्यकर्ताओं ने सुबह से घर-घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि अभियान, कश्मीर समस्या और आरएसएस के खिलाफ दुष्प्रचार की राजनीति से संबंधित पर्चे बांटे।

आरएसएस के सह प्रांत संघचालक कैलाश भसीन ने बताया कि अभियान 21 फरवरी तक चलेगा। गुरुवार को उमाशंकर, श्यामलाल, जगदीश मित्तल, गौरीशंकर गुप्ता, भूपेंद्र, रामगोपाल, सुशील चराया आदि ने जवाहरनगर, अग्रसेननगर, के व
एन ब्लॉक, गांधीनगर, सेतिया कॉलोनी और पुरानी आबादी में पर्चे बांटे।

हनुमानगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को जनजागरण पखवाड़े का आगाज किया। उन्होंने गांवों व ढाणियों में जाकर ग्रामीणों को हिंदुत्व विरोधी दुष्प्रचार के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करने, कश्मीर विवाद व अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर अलख जगाने की आवश्यकता जताई। जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला परिसर में आरएसएस के सहसंघचालक आत्माराम अग्रवाल व सह जिला कार्यवाह बृजेंद्रकुमार ने कहा कि कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन है। अब उसे भूल सुधार करने की जरूरत है। मनोज शर्मा ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार व आतंक का माहौल है। ऐसे में राष्ट्रीयता की भावना को जगाने की जरूरत है। कुछ लोग हिंदू विचारधारा से ओतप्रोत संगठनों को बदनाम करने पर तुल हैं। ऐसे लोगों को बेनकाब करने की आवश्यकता है। अशोक भारती ने संघ और सिमी जैसे संगठन को एक ही पलड़े में तोलने पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह सतीश गोयल, हरदेव जोशी, जसवंतसिंह भादू, राजकुमार गोस्वामी, विरेंद्र मित्तल, भवानीशंकर शर्मा, चेलाराम सुमरानी, कुमार केशव, आशाराम व कपिल गोयल आदि ने विचार व्यक्त किए।

21 फरवरी तक चलेगा अभियान

आरएसएस का जनजागरण अभियान 21 फरवरी तक चलेगा। नगर कार्यवाह सतीश गोयल ने बताया कि इसके तहत लोगों को तीन प्रकार के अलग-अलग विषयों के पत्रक संदेश दिए जा रहे हैं। हिंदू विरोधी दुष्प्रचारों से सचेत कर कश्मीर तथा श्रीराम मंदिर को लेकर लोगों को एकजुट करना संघ का मकसद है। उन्होंने इस अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

घर-घर जाएंगे

संगठन के प्रचार प्रमुख गंगाधर शर्मा ने बताया कि जिले के कार्यकर्ताओं को संपर्क साहित्य उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि वे घर-घर जाकर लोगों को इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने प्रारंभिक चरण में तीन प्रकार के पत्रक व स्टीकर्स दिए जा रहे हैं। जिले में करीब बीस हजार घरों में दस्तक देने का लक्ष्य है। इसके लिए हनुमानगढ़ टाउन में सत्यप्रकाश जांगिड़, हनुमानगढ़ जंक्शन में सतीश गोयल, संगरिया में विजयकुमार, पीलीबंगा में सुशीलकुमार गुप्ता,
रावतसर में कालूराम सुथार, नोहर में नानूराम तथा भादरा में रामस्वरूप के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जनसंपर्क किया।

जोधपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गुरुवार को जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान संघ की गठित टोलियों ने कुड़ी, सरस्वती नगर, बागर एवं आसपास के इलाकों में पत्रक बांटकर रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण, कश्मीर समस्या एवं हिन्दु समाज के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर जानकारी दी। संघ की योजना अनुसार टोलियों में शामिल स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पत्रक एवं पुस्तक का वितरण कर लोगों को जानकारी दी।
sabhar : dainik bhaskar avm rajasthan patrika

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top