सियाणा। भारत विश्वगुरू व सोने कि चिडिया थी। इस देश में राम, कृष्ण जैसे अवतार हुए है। ऎसे देश का वासी होना गर्व की बात है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने रविवार को संघवी क्रीडा स्थल में आयोजित पथ संचलक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भारत में गंगा, यमुना, सरस्वती व कावेरी जैसी नदियां बहती है।
भारत वीरो की भूमि है। उन्होंनें भारत को पुन: विश्वगुरू बनाने का संकल्प करने को कहा। इससे पहले स्वयंसेवको ने क्रीडा स्थल से पथ संचलन किया। संचलन में स्वयं सेवक मुख्य बस स्टैण्ड, पटवार मार्ग, सरजावाव मार्ग, मुख्य डाकघर मार्ग, मुख्य बाजार व कोलरी मार्ग होते हुए वापस क्रीडा स्थल पहुंचे। स्वयंसेवकों का मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पथ संचलन में जिला कार्यवाह प्रहल्लाद गर्ग, शारीरिक प्रमुख चेताराम माली, कैलाश अग्रवाल, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, देवीसिंह चौहान, अनिल, महेन्द्रसिंह, सुखदेव राल, दिनेश भाटी, प्रमोद सुथार व सोहनलाल टेलर आदि शामिल हुए।
जयघोष के साथ निकाला पथ संचलन


