पाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार को सोमनाथ मंदिर के पास स्थित केशव भवन में शोकसभा का आयोजन कर संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्णचन्द्र भार्गव, किशन भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रचार प्रमुख मेघराज बंब ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न हिन्दूवादी संगठन तथा स्वयंसेवी संगठनों सहित संपतमल गांधी, कमलकिशोर गोयल, सुरेश माथुर, मेघराज बंब, गौतमचंद यति, अरविंद गुप्ता, परमेश्वर जोशी सहित कई जने उपस्थित थे। संपतमल गांधी ने संबोधन देते हुए कहा कि भैयाजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए मार्ग पर चलें। भुवन दवे व प्रवीण दवे ने काव्य गीत प्रस्तुत किया।
Rajasthan Patrika Jodhpur, 17-05-2011 :DigitalEdition
ब्यावर आदर्श विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार रात ८.३० बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक किशनचंद भार्गव को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी जिला संघ चालक डा. क्षमाशील गुप्त ने दी।
