Vsk Jodhpur

पाली में कल द्वि धारा पथ संचलन

पाली  में कल द्वि धारा पथ संचलन 

पाली . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का द्वि धारा पथ
संचलन रविवार १८ जनवरी को निकलेगा। यह पथ संचलन केरिया दरवाजा स्थित धर्मपुरा गौशाला
मैदान से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगा। पथ संचलन की तैयारियां जोर शोर से चल
रही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह महावीर सालेचा ने बताया कि द्वि धारा पथ
संचलन गौशाला मैदान से शांतिनाथ जैन मंदिर तथा रामदेव रोड की तरफ रवाना
होगा। इन दोनों का संगम 2.52 बजे सूरजपोल पर होगा। यहां से पथ संचलन 3.01
बजे धोला चौतरा, 3.02 बजे सोमनाथ मंदिर, 3.07 बजे सर्राफा बाजार, 3.09
बादशाह का झंडा होते हुए 3.12 बजे केरिया दरवाजा गौशाला मैदान पहुंच संपन्न
होगा। 

 गौशाला मैदान पर बौद्धिक एवं तिल प्रसादी कार्यक्रम भी होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय  प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश जी संबोधित करेंगे। 
यह रहेगा रूट  ::

प्रथम संचलन : 2.32बजे शांतिनाथ जैन
मंदिर, 2.35 बजे दीप विद्या आश्रम विद्यालय, 2.41 बजे गोल निंबडा, 2.44 बजे
चूड़ीघर बाजार, 2.46 बजे प्यारा चौक 2.52 बजे सूरजपोल। 

द्वितीयसंचलन :
2.34बजे रामदेव रोड, 2.38 बजे हेमू कालानी चौराहा, 2.41 बजे पानी दरवाजा,
2.44 बजे भैरुघाट, 2.49 बजे भलावतों का बास, 2.52 बजे सूरजपोल।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top