Vsk Jodhpur

निर्दोष लोगो की निर्मम हत्या करने वाले पाकिस्तानी आतंकी आमिर अजमल कसाब को फांसी दिये जाने के भारत सरकार के निर्णय का स्वागत – मनमोहन वैध

निर्दोष लोगो की निर्मम हत्या करने वाले पाकिस्तानी आतंकी आमिर अजमल कसाब को फांसी दिये जाने के भारत सरकार के निर्णय का स्वागत –  मनमोहन वैध 

नई दिल्ली .  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार  प्रमुख मनमोहन वैध ने अपने प्रेस वक्तव्य कर 26/11 के मुंबई हमले में कई निर्दोष लोगो की निर्मम हत्या करने वाले पाकिस्तानी आतंकी आमिर अजमल कसाब को फांसी दिये जाने के भारत सरकार के निर्णय का स्वागत किया  है।
मनमोहन जी विधी ने अपने वक्तव्य में आगे कहा की 2001 को नई  दिल्ली में संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे जवानों को सच्ची श्रधान्जली तभी होगी जब संसद पर हमला करने वाले आतंकी अफजल गुरु को भी फांसी  देने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को    क्रियान्वित किया जाए .
वैध ने सरकार  से आग्रह किया की इस न्यायपूर्ण  अपेक्षा को पूरा कर आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की घोषणा को सार्थक करे।
दिल्ली से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय सचिव गोपाल आर्य ने उनके प्रेस वक्तव्य को जरी किया। 

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top