Vsk Jodhpur

नव संवत्सर पर जन्म लेने वाली कन्याओं का उपहार से होगा स्वागत

नव संवत्सर पर जन्म लेने वाली कन्याओं का उपहार से होगा स्वागत

 
चार दिवसीय नववर्ष महोत्सव आज से, पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

जोधपुर|चैत्रशुक्ला प्रतिपदा 21 मार्च को हिन्दू नववर्ष मनाया जाएगा। इसे
लेकर गुरुवार से चार दिवसीय नववर्ष महोत्सव शुरू होगा। इस दौरान 11
कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नव संवत्सर के दिन 21 मार्च को  उम्मेद मथुरादास माथुर जनाना अस्पताल में सुबह 5 से
शाम 5 बजे तक जन्म लेने वाली कन्याओं का उपहार से स्वागत किया जाएगा। यह
जानकारी बुधवार को नववर्ष महोत्सव समिति के महासचिव निर्मल गहलोत ने
पत्रकार वार्ता में दी। यहां अध्यक्ष नरेश सुराणा, प्रचार मंत्री अनिल
राखेचा एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत घोष ने महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
किया। 
 
स्वच्छस्वस्थ जोधपुर की थीम पर निकलेगी शोभायात्रा


समन्वयक  उप महापौर देवेंद्र सालेचा ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन
शुक्रवार को स्वच्छ जोधपुर स्वस्थ जोधपुर’ की थीम पर शोभायात्रा
निकलेगी। इसमें 51 वादकों का बैंड देश भक्ति तराने बजाएगा। देवी-देवता
महापुरुषों की 18 झांकियों सज्जित शोभायात्रा घंटाघर से जलजोग सर्किल तक
निकलेगी। शोभायात्रा के संयोजक डॉ. करणीसिंह ने बताया कि बारां के सहरिया
नृत्य कलाकार, बालोतरा की गेर, इस्कॉन की भजन मंडली मोटरसाइकिल पर सवार 101
शिक्षकों की टोली भी शामिल होगी। 

     

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top