सरजावाव दरवाजा पर तीन धाराओं का हुआ त्रिवेणी संगम
शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
कंधे और कदम से कदम मिलाते चल रहे स्वयंसेवकों हर
चौराहों और सड़कों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया शहर में
जगह-जगह रंगोली और सजावट से लग रहा था जैसे उत्सव का माहौल है । स्वयंसेवकों को देखने के लिए जो जहां था वहीं ठहर गया।
सरजावाव चौराहे ठीक समय पर संगम हुआ और नीला गगन वन्देमातरम और भारत माता कि जय हो उद्धघोष् से गुंजायमान हो उठा। दोपहर को शहर के चार
अलग-अलग जगहों पथ संचलन शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए
अरविंद पैवेलियन पहुंचा
एक छोर अरविंद पैवेलियन तो दूसरा सरजावाव पर
पथ संचलन कितना लंबा था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि
इसका एक छोर समापन स्थल अरविंद पैवेलियन में था तो दूसरा सरजावाव दरवाजे पर
था।
बाल स्वयंसेवको का पथ संचलन संपन्न हुआ। पूर्ण गणवेश में बाल स्वयंसेवक हर किसी का मन मोह रहे थे। कम
उम्र में भी इनमें अनुशासन और देशभक्ति का ज्वार था । बड़े
स्वयंसेवकों के साथ ही इन्होंने भी कदम से कदम बढ़ाए। सवेरे से लेकर शाम तक बाल स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे।
परम पूजनीय सरसंघचालक मोहनराव भागवत ने अरविंद पैवेलियन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते
हुए कहा कि जब तक देशवासी खुद को नहीं पहचानेंगे तब तक हमारे चारों ओर
विभिन्न समस्याएं बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आज हम देश की उन्नति की बात
छोड़कर बाकी सब करते हैं। देश की समस्याओं के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण
करते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला। शराबी की, महाभारत की और शेर की
कहानियां सुनाकर कहा कि जनता से आव्हान किया कि पहले हमें खुद को पहचानना होगा, तभी हम देश को आगे बढ़ा
पाएंगे, तभी देश के भाग्य का उदय हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि संघ के कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि आत्म दर्शन के लिए होते हैं। यह कार्यक्रम आत्म साक्षात्कार है ताकि वह अपनी क्षमताओं को पहचाने और उसका उपयोह राष्ट्र हित में करे।
साक्षात्कार करके अपना निस्वार्थ योगदान समाज हित में करना शुरू कर दिया उस
दिन से हैम विश्व को मार्गदर्शन देने कि योगयता पुनः हासिल कर लेंगे।
देश राजनितिक आधार पर नहीं सामाजिक आधार पर खड़ा होता हैं और समाज को खड़ा
करने के लिए निस्वार्थ नायक कि आवश्यकता होती हैं।
राष्ट्रीय स्व्य़ंसेवक संघ द्वारा आयोजित हिन्दू शक्ति
संगम का आयोजन अरविन्द पैवेलियन में किया गया जहां परम पूजनीय सरसंघचालक
मोहन जी भागवत ने स्वयंसेवको तथा नागरिकगणों का मार्गदर्शन किया।
क्षैत्रिय संघचालक पुरुषोत्तम परांजपे , प्रान्त संघचालक ललित शर्मा,
विभाग संघचालक कमल किशोर गोयल तथा जिला संघचालक हंसराज जी जोशी के साथ
मुख्य अतिथि डॉ चन्द्र प्रकाश दिव्वेदी मंच पर विराजमान थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चन्द्र प्रकाश दिव्वेदी (चाणक्य सीरियल फेम) थे। क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास जी ,प्रांत प्रचारक मुरलीधर जी, वरिष्ट प्रचारक नन्द लाल जी, क्षेत्रीय सह सम्पर्क प्रमुख प्रकाश चन्द्र जी गुप्ता, सह प्रान्त प्रचारक राजा राम जी, सीमा जन कल्याण समिति के मन्त्री निम्ब सिंह जी, पाथेय कण के मानक जी, विभाग प्रचारक
राजेश कुमार जी, जिला प्रचारक स्वरूपदान जी, सांसद
देवजी पटेल, विधायक ओटाराम देवासी, रेवदर विधायक जगसीराम कोली
भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।