Vsk Jodhpur

जोधपुर में विश्व मंगल गोऊ ग्राम उपयात्रा – गोऊ भक्तो का मिला अपार स्नेह

DSC04196

DSC04159

DSC04190 इक माँ गोद में अपने बालक को ले गोऊ माता की पूजा करवाते हुए

DSC04176

DSC04172 गौ माता को ओढ़ाई चुनरी

जोधपुर. १३ दिसम्बर ०९। विश्व मंगल गौ ग्राम उपयात्रा रविवार को सरदारपुरा व सरस्वती नगर क्षेत्र में निकाली गई। इस अवसर पर गौ भक्तों ने गौ प्रतिमा को चुनरी ओढ़ाई।
रविवार को सुबह सरदारपुरा सत्संग भवन में संत पुरुषोत्तमदास व संत अमृतराम महाराज ने गौ रथ का पूजन कर यात्रा को रवाना किया। मधुबन कॉलोनी में संत हरिराम शास्त्री ने आशीर्वचन देकर यात्रा को शुरू किया।
गौ ग्राम यात्रा समिति के महानगर प्रचार प्रमुख कैलाशचंद्र ने बताया कि सत्संग भवन में धर्मसभा हुई। इसे अनिल गोयल व धर्मेन्द्र सोनी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि दस साल में देश भर में दो करोड़ गोवंश की कमी होना चिंता का विषय है। हमें गोवंश का संरक्षण-=संवर्धन करना होगा।
सत्संग भवन से यात्रा लाला लाजपत नगर, गीता भवन, जालोरी गेट, सरदारपुरा सी रोड, कुम्हारों का बास होते हुए सेक्टर सेवन शिवमंदिर आकर विसर्जित हुई। यहां धर्मसभा का आयोजन हुआ। भागीरथ सोलंकी, अशोक दवे, मुकेश लोढ़ा आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
सभा को नगर अध्यक्ष योगेश्वर, संरक्षक नंदलाल भाटी, प्रकाश सिंघवी और दुर्गासिंह ने संबोधित किया। पंजाब नेशनल बैंक मधुबन कॉलोनी में सुबह मंगल कलश के साथ महिलाएं भी यात्रा में शरीक हुईं। मधुकेश्वर महादेव, देवनारायण मंदिर, केके कॉलोनी, राधाकृष्ण मंदिर, सेक्टर दो में धर्मसभाओं का आयोजन हुआ।
इसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांच प्रचारक विजय कुमार, श्याम मनोहर, रोहित जोशी, अमरचंद फरोदा, डॉ. सीएस मेहता, ओपी अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। धर्मसभाओं का संचालन गोवर्धन हैड़ा, संजय अग्रवाल, विजयराज राठौड़ और देवाराम ने किया। महंत अमराराम व महंत हीरादास ने गौ भक्तों को गौर संरक्षण का संकल्प दिलाया।
रामेश्वर नगर, मधुबन कॉलोनी, सरस्वती नगर, डी सेक्टर, कुड़ी भगतासनी, सेक्टर छह, चार व तीन सेंट्रल एकेडमी किसान गैस गौदाम, बासनी, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्रा का विभिन्न संस्थाओं द्वारा तोरण द्वार लगाकर व पुष्प वर्षा से स्वागत किया। रातानाडा नगर समिति के संयोजक किशोरसिंह सोलंकी व बालीसिंह ने रातानाडा की यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यावसायिक संस्थाओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
1001 दीपों से उतारी आरती

जोधपुर.12 december 09. विश्वमंगल गौ ग्राम यात्रा शनिवार को शहर के भीतरी भाग व रातानाडा में धूमधाम से निकाली गई। संत अमृतराम महाराज, संत पुष्करनाथ महाराज व अन्य संतों के सान्निध्य में निकाली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। रावतों के बास में महिलाओं ने 1001 दीपक से गौ रथ की महाआरती की।
कैलाशचंद्र ने बताया कि ब्रrापुरी, हटड़ियों का चौक, अचलनाथ मंदिर व आरके कॉलेज में धर्मसभाओं का आयोजन हुआ। इसे मदनगोपाल, कमलकिशोर, भंवरलाल चौधरी, जगदीश पुरोहित, राज जोशी, हुल्लासचंद्र, उपेन्द्र, हेमन्त घोष, जयप्रकाश दवे ने संबोधित किया। मुख्य बाजार में क्षेत्रीय पार्षद कृपाराम सोनी, संजय दइया, राजेन्द्र बोहरा सहित अनेक व्यापारिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।
अचलनाथ मंदिर में पार्षद स्मिता सिंघवी व पूर्व पार्षद गीता काला ने महिलाओं के साथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रावतों का बास में बजरंगदल के संजय सोनी, दीपक व्यास, गणोशसिंह, अजयसिंह, हीरालाल, शिव कुमार, आकाश ओझा आदि ने महाआरती की। पार्षद फरजाना चौहान ने गौ भक्तों का आभार जताया।
रातानाडा नगर की यात्रा को संघ के नंदलाल जोशी ने देवनारायण मंदिर भगत की कोठी में संतों के सान्निध्य में पूजन प्रारंभ किया। प्रारंभ में प्रभुदयाल थाई सहित अनेक लोगों ने भगत की कोठी में स्वागत किया। रातानाडा सब्जी मंडी व कृष्ण मंदिर में महिला मंडल ने व रामदेव मंदिर में संत अचलानंद गिरि ने पूजा की। व्यापारी संघ व अखिल भारतीय अहिंसा प्रचार समिति ने भी सहयोग दिया। आर्यन्स फ्रैंड्स क्लब के कपिल व्यास, सिद्धार्थ मूथा, आदि ने स्वागत किया।मनोज कल्ला, सागर वैष्णव, देवेश व्यास, ज्योति मूथा, अभिषेक कल्ला और राहुल व्यास ने गौ ग्राम यात्रा का नथावतों की बारी स्थित सिद्धी विनायक मंदिर में स्वागत किया।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top