Vsk Jodhpur

जोधपुर में भी अन्ना की लहर सूर्यनगरी का भी समर्थन

आमरण अनशन पर बैठे अन्ना के समर्थक

जोधपुर। भ्रष्टाचार और जनलोकपाल विधेयक के समर्थन में आंदोलन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की मंगलवार सुबह दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जोधपुर में अनशन शुरू कर दिया है। इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के पास स्थित गांधी स्टेच्यू पर अपना अनशन शुरू कर दिया। अनशन में गोपीलाल सुथार, मांगीलाल बेनीवाल, महेंद्र बोहरा, राजेंद्र प्रसाद तत्ववेदी व मोहम्मद आरिफ आमरण अनशन पर बैठे।

इसके अलावा इनके समर्थन में चालीस जने इसके समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठें है। अन्ना की गिरफ्तारी की सूचना के बाद ही मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं का यहां जुटना शुरू हो गया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अन्ना के समर्थन में कुछ भी करने को तैयार हैं। समाचार लिखे जाने तो अनशन स्थल पर लोगों का जुटना जारी था। गौरतलब है कि जोधपुर में सोमवार शाम को इंडिया अंगेस्ट करप्शन की अपील में शहर के युवाओं ने बारिश के बीच में मशाल जुलूस निकाल कर अन्ना को समर्थन देने की घोषणा की थी।

स्त्रोत: http://www.bhaskar.com/article/c-20-41827-2356852.html?C3-JOD=

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top