| दूल्हों की बारात का इक द्रश्य |
आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर परिसर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह
इस वर्ष भी आयोजित किया गया।
खेड़ापति हनुमान मंदिर से और 50 दूल्हों की बारात रावण का चबूतरा मैदान से
रवाना हुई। एक साथ दूल्हों की बारात के दृश्य ने राह चलते लोगो का ध्यान भी अपनी तरफ खिंचा। बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए विवाह स्थल “श्रुतम्”,आदर्श विद्या मंदिर पहुंची। जहां आयोजकों ने बारातियों का स्वागत किया।
समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक ललित जी शर्मा,महिला एवं बाल
कल्याण राज्यमंत्री अनीता भदेल,भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकारसिंह लखावत, जोधपुर नगर निगम के महापौर घनश्याम
ओझा ने उध्बोधन दिया। अतिथि गणों का परिचय संस्थान के उपाध्यक्ष निर्मल गहलोत ने करवाया। मंच सञ्चालन मंत्री नथमल पालीवाल ने किया।
भव्य पंडाल में सजाये गये मंडपों में 101 जोड़े परिणय सूत्र में
बंधे।
पाणिग्रहण संस्कार का अद्भुत कार्यक्रम देखते ही बन रहा था। १०१ कुटिया बनाई गई थी जहाँ दूल्हे-दुल्हनों तथा परिवारजनो के बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी , हर वैवाहिक मंडप में एक पण्डित था जो पाणिग्रहण संस्कार को पूर्ण करवा रहा था। मुख्य पंडित राजेश दवे
पंडाल के मध्य एक मंच से मंत्रोच्चारण कर रहे थे। सभी दूल्हे-दुल्हनों का
एक साथ हस्त-मिलाप, एवं फेरे लेने का दृश्य देखते ही बन रहा था।
पाणिग्रहण संस्कार के पश्चात सामुहिक भोजन की सुन्दर वयवस्था भी की गई थी।
![]() |
| पाणिग्रहण संस्कार का एक दृश्य |
सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम में प्रत्येक वधु को उसके नाम से १० हजार रूपये की सावधि जमा (Fixed Deposit) राजस्थान सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा दी गई।
ललित कुमार जी शर्मा, प्रान्त कार्यवाह जसवंत जी खत्री , सह प्रान्त कार्यवाह श्याम मनोहर जी ,महाधिवक्ता नरपत मल जी लोढ़ा, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया , उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा, विधायक
कैलाश भंसाली , सूर्यकांता व्यास, तथा जोगाराम पटेल, अतिरिक्त महाधिवक्ता कान्ति लाल जी ठाकुर, श्रीकिशन गहलोत, नन्द लाल भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे और नव दंपतियों को आर्शीर्वाद
दिया। समिति के अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता “काका”, महामंत्री कमलेश गहलोत, मंत्री नथमल पालीवाल,
दुर्गासिंह गहलोत, रामस्वरूप गोधा, पुखराज चौपड़ा, विनोद आसोपा, कृष्ण
गोपाल वैष्णव सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
