Vsk Jodhpur

जोधपुर महानगर का पारिवारिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

Deepawali+sneh+milan+1
उधबोधन देते हुए माननीय नन्द लाल जी, क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख तथा माननीय मुरलीधर जी, प्रान्त प्रचारक 

Deepawali+sneh+milan+2
स्नेह मिलन के दृश्य 

Deepawali+sneh+milan+3

जोधपुर . 15 नवम्बर 2012. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर का पारिवारिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह डॉ हेडगेवार भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अनौपचारिक मिलन के पश्चात सामूहिक संपत हुआ। विजेंद्र जी ने सामूहिक गीत करवाया वही  खुशहाल जी ने बांसुरी वादन किया। जादूगर कड़वा  ने अपनी जादुई करामत दिखला कर सभी का मन मोह लिया। संस्कार भारती के राकेश श्रीवास्तव ने भजन प्रस्तुत किया। 

जोधपुर प्रान्त प्रचारक माननीय मुरलीधर जी ने विवेकानंद सार्द शती  समारोह के वर्ष भर चलने वाले आगामी कार्यक्रमों तथा आगामी 6 जनवरी को माननीय सर कार्यवाह जी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। मुरलीधर  जी ने अपने उधबोधन में  राष्ट्र एवं हिन्दू संस्कृति धर्म के प्रति अपने कर्तव्य की आवश्यकता प्रतिपादित की। 
 क्षेत्रीय  प्रचारक प्रमुख माननीय नन्दलाल जी ने आशीर्वचन देते हुए अपने उधबोधन  में हिन्दू धर्म संस्कृति की महता का वर्णन करते हुए कहा की आज हिन्दू धर्मं संस्कृति  सिर्फ अपने देश में ही नहीं वरन सात समुन्दर पर भी अपना परचम फहरा रही है . .
कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र तथा अल्पाहार के साथ हुआ। 
स्नेह मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख माननीय नन्द लाल जी जोशी, क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख अरुण कान्त जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (विद्या भारती ) शिव कुमार जी, क्षेत्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह गंगा विशन जी , सीमा जन कल्याण समिति के प्रांतीय संगठन मंत्री निम्ब सिंह जी, कार्यालय प्रमुख हरी ओम जी , जिला तथा महानगर प्रचारक डा धमेंद्र सिंह उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में माननीय ललित जी, प्रान्त संघचालक, सत्यपाल जी हर्ष, विभाग संघचालक, डा शान्तिलाल  जी, सह विभाग संघचालक, माननीय नरपत मल  जी लोढ़ा, महानगर संघचालक उपस्थित थे।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top