जैसलमेर 2 अक्टूबर 2012.जैसलमेर में आयोजित हिन्दू शक्ति संगम के अवसर पर अनंत धारा पथ संचलन का आयोजन किया गया . ऐसा लग रहा था की समूचा जैसलमेर इस हिन्दू धरा में सम्मलित हो गया। सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर में यह पहला अवसर था जिसमे जिले के तक़रीबन 8000 से अधिक स्वयंसेवको ने इसमें भाग लिया। पहला संचलन मांटेसरी स्कूल , दूसरा इंदिरा कालोनी तीसरा मलका प्रोल तथा चौथा आदर्श विद्या मंदिर गाँधी कालोनी से प्रारंभ हुआ . सभी पथ संचलनो का हनुमान चौराहा पर संगम हुआ। संगम ठीक दोपहर 3.21 पर हुआ।भारी संख्या में जैसलमेर निवासियों ने स्वयंसेवको का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से अभिनन्दन किया।
जैसलमेर में आयोजित हिन्दू शक्ति संगम के अवसर पर आयोजित पथ संचलन के चित्र
-
vskjodhpur
- 2 October 2012
- 11:07 am