Vsk Jodhpur

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम

 जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम 
 
 १२ वर्ष बाद  चारों  सीटों पर पूरा पैनल अ.भा.वि.प. का 

11896038 687121618055363 897119741638876353 n
20150826205921
जीत के बाद आनंद सिंह (मध्य में ) , निकिता गहलोत एवं प्रतीक सूर्या




जोधपुर | जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय
के छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूरे पैनल ने
भारी मतों से जीत हासिल की।
 2003 के चुनाव के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह पहली बड़ी जीत है।
20150826210739विद्यार्थी परिषद के आनंद सिंह जेएनवीयू के  छात्रसंघ अध्यक्ष बने। आनंद सिंह ने अपने निकटतम
प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के प्रत्याशी प्रदीप कसवा को 1974 वोटों से हराया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ने यह जीत पिछले अध्यक्ष स्व भोमसिंह को समर्पित
की है।
एबीवीपी के एपेक्स पैनल के नरेंद्र सिंह राजपुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
महासचिव पद पर निकिता गहलोत संयुक्त महासचिव पद पर प्रतीक सूर्या विजयी
रहे। नरेंद्र राजपुरोहित ने प्रियंका विश्नोई को 1207 मतों से हराया।
महासचिव पर पर निकिता गहलोत ने कैलाश कुमार को 3419 वोटों से हराया। वहीं
संयुक्त महासचिव पद पर प्रतीक सूर्या ने एसएफआई की नेहा को 542 मतों से
हराया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त घोष ने इसे कार्यकर्ताओं  के वर्ष पर्यन्त परिसर में विद्यार्थियों के बीच कार्य और विद्यार्थियों का राष्ट्रवादी संगठन में विश्वास की जीत बताया। 
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top