Vsk Jodhpur

घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित करें – मुरलीधर


घर-घर
जाकर सहयोग राशि एकत्रित करें – मुरलीधर  
भूकम्प पीड़ितों के लिए बढ़ाये सहायता के लिए हाथ 

जोधपुर।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बैठक
आयोजित कर नेपाल में भूकंप पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए
घर-घर राशि एकत्रित करने का निर्णय किया है। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भूकंप पीड़ित सहायतार्थ समिति
का गठन  किया, इसके संयोजक ललित कुमार शर्मा होंगे। 
नेपाल त्रासदी के पीड़ितों की सहायता को
ध्यान में रखते हुए डॉ. हेडगेवार भवन में आपात बैठक बुलाई। बैठक में  प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने नेपाल त्रासदी पर चिंता जताते हुए कहा कि
भूकम्प की विकत त्रासदी में सरकार के साथ जन जन के सहयोग से भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों  में  सहायता पहुँचाना आवश्यक हैं।  इसके लिए संघ  स्वयंसेवक एवं वैचारिक
संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित करें।
प्रान्त प्रचारक मुरलीधर जी ने कहा कि इस राशि को
राष्ट्रीय सेवा भारती के माध्यम से नेपाल तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में संघ
के विभाग प्रचारक डॉ धर्मेंद्र, महेंद्र दवे, रतनलाल, श्रीकिशन गहलोत,
शंभूसिंह, किशोर सिंह,दुर्गा सिंह गहलोत , कैलाश कुमार, रामस्वरूप गोधा, ओम प्रकाश बूब सहित कई कार्यकर्ताओं  ने भाग
लिया।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top