![]() |
| परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को सम्भोदित करते हुए जिला कलेक्टर नीरज के पवन |
ds 21205 fo|kfFkZ;ks us ifj{kk nhA ek/ko xkS foKku vuqla/kku ds v/;{k dey
fd’kksj xks;y dh v/;{krk esa Jh x.ks’k fo|k eafnj esa dysDVj uhjt ds iou ds dj
deyks }kjk xkS foKku ifj{kk 2012 ds isij dk yksdki.kZ fd;k x;kA ;g ifj{kk nks
oxksZ esa vk;ksftr dh xbZ d{kk 6 ls 8 d oxZ o 9 ls 12 oxZ ds fo|kFkhZ ‘शkfey gq;sA ifj{kk vk/kqfud
rjhds ls mRrjiqfLrdk ds :i esa vks,evkj lhV nh xbZA ftlls fo|kfFkZ;ks esa Hkkjh
mRlkg FkkA lokZf/kd ifj{kkFkhZ 618 Jh x.ks’k fo|k eafnj ds fo|kfFkZ;ks us
ifj{kk nhA yksdki.kZ ds ekSds ij foHkkx la;kstd ijes’oj tks’kh fou; cEc
iz/kkukpk;Z fnus’k tks’kh mifLFkr FksA
जोधपुर माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान नोगांवा (भीलवाड़ा की ओर से
शुक्रवार को विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों में गौ विषयक परीक्षा
संपन्न हुई। प्रांत संयोजक राज जोशी ने बताया कि प्रत्येक जिले में परीक्षा
केंद्र बनाए गए थे।परीक्षा में गौ रक्षा संवर्धन एवं गौ महत्व
से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर लिखने थे।
परीक्षा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल गोयल व जयपुर प्रांत संयोजक नवरंग शर्मा
चित्तौड़ प्रांत संयोजक भुवन मुकन पंड्या व महिपालसिंह राठौड़ के निर्देशन
में हुई। जोशी ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश भर से 5 लाख से अधिक
विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन में अनिल अग्रवाल रतनलाल डागा घनश्याम
ओझा कृष्णगोपाल वैष्णव कैलाश चंद्र मेघवाल संयोजक जेठानंद व्यास पूनम
पालीवाल प्रकाश राणेजा परमेश्वर जोशी जगदीश पुरोहित बन्नाराम श्याम
पालीवाल मनीष दवे रामस्वरूप गोधा ओम गौड़ सुनील सोनी जगदीश पुरोहित ने
सहयोग दिया।
जैसलमेर.
गौ विज्ञान सामान्य ज्ञान परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता
संयोजक ने बताया कि जिले के 88 परीक्षा केन्द्रों पर हुई यह परीक्षा दो
स्तरों में संपन्न हुई। क वर्ग में कक्षा छह से आठ तथा ख वर्ग में नौ से
बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में सात हजार से अधिक
विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में गौ रक्षा, संवर्धन एवं गौ महत्व
से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। संयोजक राजेश व्यास ने परीक्षा के आयोजन में
सहयोग देने पर आभार प्रकट किया।
![]() |
| साभार : दैनिक नवज्योति, जोधपुर |
जालोर शहर के आदर्श विद्या मंदिर बालिका माध्यमिक में शुक्रवार को
गौ- विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की करीब डेढ़ सौ
बालिकाओं और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ७० छात्रों ने भाग लिया।
परीक्षा में गौवंश पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा का आयोजन माधव गौ
विज्ञान अनुसंधान संस्थान भीलवाड़ा की ओर से किया जाता है। इस मौके
प्रधानाचार्या बीना शर्मा, रविंद्र प्रजापत, प्रधानाध्यापिका गायत्री,
मंजू, प्रज्ञा नाग, मिनक्षी दवे, रीना, उर्वशी और शीतल मौजूद थी।
आहोर खारा मार्ग पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय
सहित कस्बे की सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को गौ विज्ञान
अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा माधव गौ-विज्ञान अनुसंधान संस्थान
भीलवाड़ा के तत्वाधान में आयोजित हुई। संस्था प्रधान नितिन ठाकूर ने बताया
कि आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र में कक्षा ६ से १० तक के ६६
छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में गौ माता के महत्त्व के बारे में
प्रश्न पत्र पूछे गए। इस दौरान वीक्षक वनेसिंह उदावत, महेन्द्रसिंह राठौड़,
सुरेन्द्रसिंह, चंपालाल, कविता रावल सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद
थे।
रामसीन आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को माधव
गो-विज्ञान अनुसंधान संस्थान भीलवाड़ा की ओर से गो-विज्ञान अनुसंधान एवं
सामान्य ज्ञान परीक्षा हुई। संस्था प्रधान अनिल व्यास ने बताया कि परीक्षा
का मुख्य उद्देश्य गो-वंश का बचाना है। परीक्षा में विद्यार्थियों ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया।


