Vsk Jodhpur

गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2014 का परिणाम घोषित

जोधपुर.    मारवाड़ गौ ग्राम संवर्धन न्यास जोधपुर द्वारा प्रेरित परम् पूज्य माधव गौ विज्ञान अनुसंधान समिति द्वारा आयोजित की गई गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2014 के अन्तिम चरण की परीक्षा का परिणाम  17.2.2015 को परीक्षा आयोजन समिति कार्यालय 70 सेक्शन 7 न्यू पावर हाउस रोड जोधपुर द्वारा घोषित कर दिया गया।

परीक्षा आयोजन समिति के क्षेत्रीय संयोजक कृष्णगोपाल वैष्णव ने आज राज्य स्तरीय परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा 11 नवम्बर 2014 को आयोजित हुई। परीक्षा में राजस्थान के कुल दो लाख उनसठ हजार सात सो अड़तालीस का पंजीकरण हुआ जिनमें से दो लाख बतीस हजार पांच सौ चालीस परीक्षार्थीयांे ने प्रथम चरण की परीक्षा मंे भाग लिया। प्रथम चरण की परीक्षा तीन हजार दो सौ सात परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित हुई इन परीक्षार्थियों में से 24 दिसम्बर को घोषित किए गये परिणाम के माध्यम से ग्यारह हजार नब्बे परीक्षार्थियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया।

द्वितीय चरण की परीक्षा में कुल पांच हजार सात सो इकहतर परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा इसी परीक्षा से तहसील, जिला एवं राज्य स्तर की मेरिट का निर्धारण किया गया।
 
वैष्णव ने बताया कि दो वर्गाें में आयोजित परीक्षा में क वर्ग मे (कक्षा 6 से 8 तक) व ख वर्ग में (कक्षा 9 से 12 तक) के राज्य स्तरीय परिणाम निम्न प्रकार रहे।

क वर्ग –
प्रथम स्थान     – अभिषेक गोयल – उ.प्रा. आदर्श विद्या मंदिर खण्डार (सवाईमाधोपुर)
द्वितीय स्थान    – राहुल जिंदल  – रामस्नेही कीर्तिराम आ.वि.मंदिर करौली (करौली)
तृतीय स्थान    – धीरज पंवार    – आदर्श विद्या मंदिर उ.मा.वि. भीनमाल (जालोर)
सात्ंवना पुरस्कार – रामेश्वर प्रजापत – राजकीय उमावि. रजलानी (जोधपुर)
                          गरिमा सोलंकी  – बालिका आ.वि.म. गंगाशहर (बीकानेर)
ख वर्ग –
प्रथम स्थान     – भरत पटेल    – नवीन आदर्श विद्या मंदिर पिण्डवाड़ा (सिरोही)
द्वितीय स्थान    – रणजीतसिंह   – कामधेनु एकेडमी नागौर, (नागौर)
तृतीय स्थान    – खुशी कटारिया  – आदर्श विद्या मंदिर मा.वि पिपाड़ शहर (जोधपुर)
सात्ंवना पुरस्कार – प्रवीण सैन     – नवीन आदर्श विद्या मंदिर रामचैक (जोधपुर)

परीक्षा का विस्तृत परिणाम परीक्षा समिति की वेब साईट www.madhavgauvigyan.org  पर देखा जा सकता है
       
 प्रान्त परीक्षा प्रभारी विरेन्द्रसिंह शेखावत  ने इस अवसर पर कहा कि गौ माता के धार्मिक एवं आर्थिक महत्व को बताने एवं सामाजिक जागरूकता के लिए आयोजित होने वाली यह राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा हो गई है।

उन्होनें कहा कि विगत चार वर्षों से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लगातार रहने से भारत की भावी पीढी को बहुताधिक मात्रा में गौ भक्त राष्ट्र भक्त होगी। भारत के सांस्कृतिक प्रतिकों का परिचय नई पीढी को हो यही हमारा उद्देश्य है इस अवसर पर जोधपुर प्रान्त संयोजक ओमप्रकाश गौड, जोधपुर विभाग सयोजक बन्नाराम पंवार, जोधपुर जिला संयोजक श्यामसिंह सजाड़ा, महानगर सयोजक श्याम पालीवाल, प्रान्त कार्यालय प्रभारी ओमाराम जांगू, उपस्थित थे।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top