Vsk Jodhpur

कश्मीर मुद्दे पर निकाली रैली

Bhaskar+06072012+Bikaner
स्त्रोत:: दैनिक भास्कर,, बीकानेर 

 कश्मीर मुद्दे पर निकाली रैली
बीकानेर. जम्मू-कश्मीर समस्या के समाधान के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी की
रिपोर्ट उजागर होने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उससे जुड़े संगठनों
ने रिपोर्ट को कश्मीर से अलग करने की साजिश करार देते हुए आंदोलन छेड़ दिया
है। विरोध स्वरूप गुरुवार को एक वाहन रैली निकाली गई जिसमें युवाओं ने
कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते इसके लिए आंदोलन का एलान किया। 


रैली राजीव गांधी मार्ग से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग होते हुए पुरानी
जेल के पास मैदान पर समाप्त हुई। रैली को विभाग संघचालक नरोत्तम व्यास ने
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जबकि इसकी अगुवाई विभाग प्रचार प्रमुख जेठानंद
व्यास, सीमा जन कल्याण समिति के प्रांत मंत्री राजेश कुमार लदरेचा आदि ने
की। लदरेचा ने बताया कि कश्मीर समस्या के समाधान के लिए 12 अक्टूबर 2010 को
रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंप दी और 24 मई 2012 को रिपोर्ट उजागर की गई।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट साजिश पूर्ण तरीके से तैयार की गई है इसके तहत
कश्मीर को भारत से अलग करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के
विरोधस्वरूप शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। धरने
के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें
रिपोर्ट को खारिज करने की मांग की जाएगी। धरने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,
भारतीय मजदूर संघ, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, राष्ट्रीय
मुस्लिम मंच, भारत विकास परिषद सहित तमाम संगठनों के कार्यकर्ता भाग
लेंगे। धरने को विभाग प्रचार निंबाराम, विहिप के सुभाष जोशी, सांसद
अर्जुनराम मेघवाल, कोलायत विधायक देवीसिंह भाटी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के
हनुमान सिंह, ओम आचार्य संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी ओर जन कल्याण
समिति द्वारा शुक्रवार को सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया
जाएगा। इस संबंध में शहर भाजपा, जूनागढ़ मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता कैलाश
बापेऊ ने की। उन्होंने समिति द्वारा कश्मीर बचाओ अभयान के तहत दिए जाने
वाले धरने के बारे में जानकारी दी। शहर अध्यक्ष शशि शर्मा, महामंत्री श्याम
सिंह हाडलां, ओम राजपुरोहित, रमेश सैनी सहित वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को
अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आहवान किया। धरने में अखिल
भारतीय अधिवक्ता परिषद बीकानेर इकाई ने शामिल होने की घोषणा की है।
महामंत्री राधेश्याम सेवग ने बताया कि दामोदर लाल शर्मा की अध्यक्षता में
हुई परिषद की बैठक में इसका निर्णय लिया तथा अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक
संख्या में भाग लेने का आहवान किया गया।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top