पथ संचलन व तहसील सम्मेलन संपन्न
|
|
सोजत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सोजत तहसील का द्वि धारा पंथ संचलन व तहसील सम्मेलन संपन्न हुआ। जोधपुर प्रांत संघ चालक ललित कुमार शर्मा ने कहा कि संसार में दो प्रकार की शक्तियां काम कर रही हैं। धर्म का संरक्षण व स्थापना करने के लिए भगवान अवतार लेता है। कलयुग में संगठन में ही शक्ति है। शरीर तभी चल सकेगा जब ये सभी अंग मिलकर संगठित रूप से काम करेगा। इसी प्रकार हिन्दू समाज की सभी जातियां मिलकर काम करेंगी तो ही हमारा समाज धर्म व देश बच सकेगा। एक साथ बढ़े हजारों कदम
|
बाड़मेर सरदारपुरा, गौशाला व आजाद चौक क्षेत्र में लगने वा ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार शाम समारोहपूर्वक आयोजित हुए। वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में बौद्धिक कत्र्ता संघ के जिला संघचालक पुखराज गुप्ता, प्रांतीय सह बौद्धिक प्रमुख मोहनलाल जोशी, विहिप जिला उपाध्यक्ष छत्तूमल सिंधी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की संस्कृति सबको साथ लेकर चलने वाली है। अपने पूर्वजों से मिली विरासत को पहचानना होगा। यदि हम खुद को बदलें तो परिस्थि तियां अपने आप बदल जाएंगी। हम बाहर देखते हैं, अपने भीतर झांकने की चेष्टा नहीं करते। हम सत्ताधीशों को कोसते हैं, आखिर वे आते तो हमारे बीच से ही हैं। संस्कार बदले बिना आचार नहीं बदलते। संघ यही काम करता है और शाखाओं में लोगों को संस्कारवान बनाया जाता है। स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन
कालंद्री समीपवर्ती भूतगांव में रविवार को राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के बरलूट मंडल भूतगांव शाखा के वार्षिकोत्सव पर पथ संचलन निकाला गया, जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। पथ संचलन का गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद पथ संचलन के भूतेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचने पर सभा का आयोजन किया गया, जहां स्वयं सेवकों ने शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाहक जितेंद्र रावल ने कहा कि वर्तमान परिस्थि तियों में देश के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा। इस मौके पर विभाग बौद्धिक प्रमुख गोपाल प्रजापत, तहसील कार्यवाह डूंगरसिंह, मंडल कार्यवाह कांतिलाल पुरोहित एवं विक्रम पुरोहित ने व्यवस्थाएं संभाली। |
साभार : दैनिक नवज्योति



