Vsk Jodhpur

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक नागपुर में शुरू, मातृ भाषा में शिक्षा पर होगा मंथन

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक नागपुर में शुरू, मातृ भाषा में शिक्षा पर होगा मंथन


ABPS-2015
नई
दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई अखिल
भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक शुक्रवार सुबह से नागपुर में शुरू हो
गई. प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक का विधिवत शुभारंभ सरसंघचालक डॉ
मोहन जी भागवत ने किया. तीन दिवसीय बैठक के दौरान देश व समाज से जुड़े अहम
विषयों पर चर्चा होगी, साथ ही प्रांत अनुसार संघ कार्य का अवलोकन भी किया
जाएगा.

बैठक के पहले दिन की अध्यक्षता सरकार्यवाह सुरेश भय्या जी जोशी ने की.
वर्तमान प्रतिनिधि सभा की बैठक में मुख्य रूप से तीन विषय अहम रहने वाले
हैं. जिन पर संघ द्वारा आग्रह किया जाएगा और बैठक में प्रस्ताव पारित होगा.
1. मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करना
2. मंदिर, जलाशय, शमशान हर गांव में होने चाहिये
3. समस्त संभावित क्षेत्रों में संघ कार्य का विस्तार
बैठक में प्रांत अनुसार प्रतिनिधियों द्वारा संघ कार्य वृत (कार्य की
स्थिति) की जानकारी रखी जाएगी. जिसके आधार पर देश भर में कार्य की स्थिति
का आंकलन होगा. उसके पश्चात अन्य अनुशांगिक संगठनों के प्रतिनिधयों द्वारा
कार्य की जानकारी रखी जाएगी.

11046203_928182593962588_6451916443299584049_nअनुशांगिक
संगठनों से प्रमुख रूप में विश्व हिंदू परिषद से अंतर्राष्ट्रीय
कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया, राष्ट्र सेविका समिति से प्रमुख
संचालिका वी शांता कुमारी, स्वदेशी जागरण मंच से कश्मीरी लाल, अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद से सुनील आंबेकर, भाजपा से अमित शाह, राम लाल, राम माधव
सहित अन्य भाग ले रहे हैं.

साभार: विश्व संवाद केंद्र, vskbharat.com

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top